बलरामपुर रामानुजगंज (विकाश कुमार केशरी)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलरामपुर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आम सभा के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह की मांग पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय जिले में खोलने की घोषणा, जिला चिकित्सालय में 10 बेड का आईसीयू एवं डायलिसिस सुविधा, रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने, तातापानी एवं रनहत  में पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का कार्यालय जिले में खोलने सहित अभ्यारण क्षेत्र के 51 गांव के  आदिवासियों के वनोपज खरीदी केंद्र खोले जाने, बलरामपुर चनान  व्यपवर्तन एवं विजयनगर का गिरवानी व्यपवर्तन का नवीनीकरण एवं नहर विस्तार कार्य किए जाने की भी घोषणा की।

                            मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चिर परिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों की बखान किया एवं विपक्ष राम के नाम पर राजनीति करने आड़े हाथों लिया। सभा के दौरान जब बोलने का मौका विधायक बृहस्पत सिंह को मिला तो उन्होंने मांगों की लंबी चौड़ी लिस्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को थमा दी जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी करीब-करीब विधायक की सभी मांगों पर उसे पूरा किए जाने की घोषणा की। विधायक बृहस्पत सिंह के मांगों पर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा करना प्रारंभ किया तो विधायक ने खड़े होकर हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

Categorized in: