रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलरामपुर आगमन के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवम वरिष्ठ पार्षद अशोक जयसवाल के नेतृत्व में नगरवासियों एवं पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पालिका घोषित किए जाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल का दर्जा देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थापना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग करते हुए अन्य आठ सूत्रीय मांगों को रखा।

      मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रामानुजगंज के लिए प्रस्तावित जल आवर्धन योजना की स्वीकृति सहित सरहदी क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी माने जाने वाली कन्हर नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए स्टार वाटर ड्रेनेज के माध्यम से शहर के दूषित पानी को शहर से दूर निकाले जाने रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5 वार्ड के नागरिकों के भावना के अनुरूप शादी समारोह हेतु सामुदायिक भवन रामानुजगंज के विभिन्न भागों में नए बसाहट के लिए नवीन विद्युत खंभे की स्थापना एवं जर्जर विद्युत पोल एवं तार को बदले जाने की मांग के साथ नगर पंचायत रामानुजगंज के प्रतिनिधि मंडल ने नगर में इनडोर स्टेडियम की भी मांग की। इस दौरान नगर पंचायत के पार्षद मुकेश जसवाल एवं राजेश सोनी भी उपस्थित थे।

Categorized in: