ओड़गी लव दुबे- भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम पर भाजपा ओड़गी मंडल के द्वारा भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर से पहले ध्वजारोहण दीप प्रज्वलित करने के पश्चात उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ अतिथि थलेश्वर साहू स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी मंच संचालक प्रवीण गुर्जर मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पाँच सत्र हुआ, जिसमे विभिन्न विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। प्रथम सत्र के दौरान रामसेवक पैकरा, बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा कहां गया कि कार्यकर्ताओं को यह जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि संगठन में रहकर पार्टी के लिए पोलिंग बूथ से लेकर जिला स्तर तक कैसे पार्टी को चलाया जाता है एवं अपने पोलिंग बूथ में कैसे पार्टी को मजबूती के साथ खड़ी की जाए, जब पार्टी पोलिंग बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत रहेगी तभी संगठन मजबूती के साथ प्रदेश में काम कर पाएगी,और दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आप सभी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा अपने अनुभव को आप सभी के समक्ष रखेंगे जिससे आने वाले समय में युवाओं को पार्टी के लिए काम कैसी करनी चाहिए जिसका लाभ पार्टी को मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सही कार्ययोजना और उचित मार्गदर्शन से भाजपा के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज मुख्यालय ओड़गी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आहूत है,इस आयोजन से हमें वरिष्ठ नेताओं से जो मार्गदर्शन प्राप्त होगा वह निश्चित तौर से भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए कार्य करने में वरदान साबित होगा। चूँकि भाजपा एक पार्टी नहीं, परिवार है,और परिवार अनुशासन से चलता है,हमें दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन से रहते हुए मार्गदर्शन पाकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में लाल संतोष सिंह, रामा नंद जैयसवाल , अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदीप द्विवेदी संतोष सिंह, पुष्पेंद्र गुर्जर ,मोहन राजवाड़े, जगदेव यादव, केशव सिंह, प्रवीण गुप्ता, देवनारायण राजवाड़े, दिलीप विश्वकर्मा, राघवेंद्र गुर्जर ,देवनारायण गुप्ता, बुद्धू राम राजवाड़े, बिंदेश्वरी सिंह, बिंदु यादव, सोहन कुर्रे, बलराम सोनी ,कविता सिंह, रामाशंकर यादव, अरविंद देवांगन, अर्जुन सिंह, राम प्रसाद सिंह, एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम सक्रिय कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित थे।

Categorized in: