रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी अजीत गुप्ता को दोबारा संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि अजीत गुप्ता के नेतृत्व में जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन संगठन के द्वारा कराया गया वहीं जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया था। अजीत गुप्ता के पिछले कार्यकाल को देखते हुए एक बार पुनः उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए अजीत गुप्ता ने कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है ग्रामीण क्षेत्रों में जो खेल प्रतिभाएं  है उन्हें हम आगे लाकर सही मार्गदर्शन दे सके यह मेरा प्रयास रहेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी कार्य  संगठन करेगा ताकि खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई हो सके एवं वे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। श्री गुप्ता के पुनः नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के द्वारा उन्हें जहां बधाई दी वही बलरामपुर रामानुजगंज जिले के खिलाड़ियों में भी हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: