अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। विकास खण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत देवरी में नये धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के उपस्थिति में किया गया.

नए धान खरीदी केंद्र देवरी के शुभारंभ में पहुचे विधायक चिंतामणि महराज ने आस-पास गाँव से उपस्थित ग्रामीणों व किसानों को कहा की आज देखा जाए तो क्षेत्र ही नहीं हर जगह पानी का स्रोत कम होता जा रहा हैं आज से 30-35 साल पहले खेत लहलहाते रहता था. जिस खेत में आज धान नहीं पक सकता. जल का स्रोत धीरे – धीरे कम होते जा रहा है इस सब को ध्यान में रखते हुए बुपेश बघेल की सरकार में छोटे-छोटे बांध – नाला को बांधने का योजना बनाया जा रहा हैं. जिससे सिंचाई करने में लाभ किसानों को मिल सके इस तरह का कई योजना सरकार द्वारा बनाया जा रहा हैं गौठान गांव में रहे इस बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीण किसानों को साझा करते हुए विधायक चिंतामणि महाराज ने बताया.

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा ने कहा भाजपा के 15 शाल के शासन में हमेशा से मांग रही थी कि नजदीक में धान खरीदी केंद्र खोल दिया जाये. लेकिन यह भाजपा शासन में नही हो पाया. जो मांग ग्रामीण किसानों के हित मे परेशानियों को देखते हुवे अब कांग्रेस के मात्र 2 शाल के शासन काल मे पूरा कर दिया गया. अब यहाँ पर 12 ग्राम पंचायत ग्रामीण किसान आसानी से कम दूरी में ही धान बेच सकेंगे. श्री मिश्रा ने कुसमी के नये तहसीलदार सबाब खान को किसानों को हर तरह के मदद कर उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े इस ओर भी सजक किया.

श्रीकोट सरपंच श्रीमती सुनीता ने कहा किसान दूर सफर तय कर कुसमी जाते थें दो – तीन दिन चक्कर काटने के बाद खरीदी की जाती थीं. अब कठिनाई नही होगी पास में ही किसान अपनी धान बेच सकेंगे. ग्राम पंचायत देवरी की सरपंचा श्रीमती शशि टोप्पो ने सभी का वंदन अभिनंदन किया. तथा ग्रामवासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित कर कहा विधायक चिंतामणि महराज के लगन व मेहनत से ही ग्राम देवरी में धान खरीदी केंद्र खुला हैं. जिससे लाने लेजाने का वाहन भाड़ा से लेकर हर तरह के बचत के साथ आसानी से किसान धान बेच सकेंगें.

लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत विधायक से

धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक चिंतामणि महाराज से ग्राम पंचायत देवरी के उपस्थित पेंशन धारी बुजुर्गों ने अपनी समस्या सुनाते हुए बताया कि उन्हें करीब 8 महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिल पाया हैं इसे लेकर जब भी वे पंचायत के कर्मियों से पूछते हैं तो उन्हें बहाना बाजी कर वापस लौटा दिया जाता है विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर उनकी समस्या दूर करने की बातें कहीं है।

कुसमी ब्लॉक के अधीनस्थ तीन-तीन तहसील होने से कुसमी को भविष्य में जिला मुख्यालय की खुली राह – जनपद उपाध्यक्ष

जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ में पहुँचे ग्रामीणों से यह भी कहा कि ग्राम चांदो को तहसील बनाने के लिये मांग होता रहा है. कांग्रेस सरकार में कुसमी ब्लॉक में 30 दिन में ही सामरी व चांदो अलग – अलग दो नया तहसील बना दिया गया. यह सिर्फ कांग्रेस की सरकार में संभव हैं. चांदो में तहसील खुलने से गरीब तबके के लोगो को सहूलियत मिली हैं। जिनमें हर्ष हैं। कुसमी मुख्यालय के अधीनस्त अब तीन – तीन तहसील हो गया हैं. जिससे भविष्य में यह रास्ता दिख रहा है कि कुसमी को जिला मुख्यालय बनाया जा सकता है।

Categorized in: