गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। बतौली पुलिस ने पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी पिता को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगा बरामद कर लिया है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
सुवारपारा बतौली के संजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गांव के शिव कुमार पैकरा की घर के आंगन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घातक हथियार से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा की। मामले में धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस विवेचना में जुटी तो सामने आया कि मृतक का उसके पिता रामजीत पैकरा से आपसी विवाद हुआ था। पिता की भूमिका मामले में संदिग्ध थी। पुलिस टीम ने मृतक के पिता को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और पूछताछ की तो पता चला कि आपसी विवाद होने पर वह अपने लड़के शिव कुमार पैकरा की टांगा से वार कर हत्या कर दिया था। अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगा को उसके घर से कुछ दूर खेत बाड़ी से बरामद किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, सउनि शिवमन कौशिक, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र सिंह, रविशंकर देवेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश खलखो, पंकज लकड़ा, अशोक भगत, विजय सोनवानी, बिजेन्द्र सिंह, अनिल पैकरा, महेन्द्र नाग शामिल रहे।

Categorized in: