0 कंकाल के रूप में गड्ढे से बरामद किया गया शव
0 हत्यारा पति व ससुर गिरफ्तार

सूरजपुर। पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका से ग्रसित एक माँ अपनी पुत्री की खोज खबर को लेकर मदद व न्याय की आस में पुलिस प्रशासन से गुहार लगाती रही। थाना से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक  फरियाद की मगर  पुलिस ने ना तो एक माँ की दर्द को समझा और ना ही इस मामले को गंभीरता से लिया। अब डेढ साल बाद उसी थाने की पुलिस ने सोनी साहु का कंकाल बरामद कर उसके पति और ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है जिस थाने से सोनी साहु की मां को जलील करके भगा दिया जाता था। बताया गया है कि मौत से पहले सोनी साहु को एहसास हो गया था कि उसका पति व परिजन उसे जान से मार देगे। इसलिये उसने मौत  से पहले चादनी पुलिस थाने से लिखित शिकायत कर बताया था कि उसका पति तिरथ यादव उसे  जान से मारने का षडयंत्र रच रहा है।  शिकायत को पुल्स ने गंभीरता से नहीं लिया और  हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अगर समय रहते पुलिस ने अपने कर्तव्यों का पालन किया होता तो शायद सोनी जीवित होती। यह  पुरा मामला बिहारपुर चांदनी का है यहां  कि  सोनी साहु 2 जनवरी 2021 से गायब थी गुम होने से पहले उसने चांदनी थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारकर फेकने की धमकी दिए जाने की लिखित शिकायत की थी और पुरे घटना की जानकारी अपने मायके वालो को भी दी थी। पुलिस ने अगर तत्काल उसके आवेदन पर सुनवाई कर ली होती तो आज ये दिन नही आता। पिडित मां सुशीला साहु ने बहुत दिनो तक अपने पुत्री को न देखने पर थाने सहित उच्चधिकारियों से गुहार लगाई कि उसकी पुत्री  जो गर्भवती भी थी और उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और मार कर फेक देने की घमकी भी देता था। पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका से डरी हुई मां ने पुलिस को सीधे रुप से कहा कि मेरी बेटी की उसके पति व परिजनो ने मिलकर हत्या कर शव को कही फेक दिया है। बावजूद इसके  पुलिस ने इस मामले को कोई दिलचस्पी नही दिखाई। फरियादी मां लगातार थाना सहित उच्चअधिकारियों तक नामजद शिकायत की थी पर पुलिस की सेहद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।  परंतु शनिवार को एक माँ की  शिकायत और उसके कहे गये एक एक बात सत्य साबित हुआ। वह कल भी यही कहती थी थी कि उसकी उसकी बेटी को बहुत पहले ही मारकर फेक दिया गया है पुलिस उसे गुमराह करती रही. आज उसका कंकाल मिला तो वह बिफर पड़ी।


0 *डेढ साल बाद हो सका खुलासा*
सोनी साहू के परिजनों को अंदेशा था कि  उसकी  मौत हो चुकी है उसको मार दिया गया है। फिर भी वह पुलिस की कागज में जिंदा थी और पंजाब पटियाला में रहने और उससे बात करने का दावा  किया जाता रहा।


0  कुर्सी बदली और हो गई कार्रवाई
 पुलिस ने बताया कि सोनी साहु की हत्या 3 जनवरी 2021 की अलसुबह  डडे से वार कर उसके पति तिरथ राम यादव ने कर दिया था वह अपने पिता राम मोहन यादव के सहयोग से सोनी के शव को जंगल में ले जाकर गडढे में दफन कर दिया था। जिसे पुलिस ने बिहारपुर के कार्यपालिक दंडाधिकारी बिहारीलाल राजवाड़े की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर बाहर निकलवाया और मृतिका के कपड़े से सोनी साहू के कंकाल के रूप में उसकी पहचान की गई।फिलहाल चांदनी पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई  में थाना प्रभारी बसंत खलखो, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक रवि पाण्डेय, संत कुमार पैकरा, अनिल, चेतल राम राजवाडे का योगदान रहा।


0 बेमिशाल पुलिसिंग
जिले में तीन पुलिस अधीक्षक आये और चले गये हालाकि महिला पुलिस अधीक्षक की पद स्थापना से मृतिका की माँ सुशीला साहु के मन में एक आश जगी की अब उसकी भावनाओ को समझने वाली पुलिस कप्तान  आ गई है और उसकी पुत्री जिंदा या मुर्दा की जानकारी मिल जायेगी, पर वह भी नही हो सका. तो वही तत्कालीन थाना प्रभारियों की बात करे तो उनकी भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आते रही. सुशीला साहु ने बताया पूर्व प्रभारी पर पहले ही उसने मामले में लेनदेन का आरोप लगाया था।  शायद यही कारण रहा कि इस मामले का खुलासा होने में पुलिस को डेढ साल लग गये। 

Categorized in: