राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर  विकासखण्ड कुसमी के सामरी पाठ के ग्राम चुरहट में कृषक श्री अनुप गुप्ता द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से 6 एकड़ जमीन में वर्ष 2017 में नाशपाती का पौधा लगाया गया था, जिसका कलेक्टर श्री कुंदन कुमार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी ने अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषक अनुप गुप्ता से चर्चा करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही गयी। कृषक ने कलेक्टर से सिंचाई हेतु ड्रिप एवं सोलर पंप की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी से प्राक्कलन तैयार कर कृषक श्री गुप्ता को उक्त सामग्री प्रदान के निर्देश दिए। कृषक श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि लगाये गये पौधों के बीच जो जमीन शेष है, उसमें आलू, और सरसों की खेती कर इस वर्ष अच्छी आमदनी प्राप्त की है, साथ ही अब जुलाई में उक्त जमीन पर टमाटर की खेती करने की बात कही।

Categorized in: