सूरजपुर। जिले की रेवटी पुलिस ने शनिवार को एक कार में भर कर ले जाया जा रहा 1.50 लाख रूपये कीमत का 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कर एक युवक को  गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि चौकी रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की बैढ़न-वाड्रफनगर तरफ से एक टाटा इंडिगो वाहन में अवैध शराब रेवटी की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्जीय अंग्रेजी शराब तस्कर से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 19 पेटी अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त इंडिगो कार जप्त कर किया है। रेवटी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम धोंधा में घेराबंदी कर टाटा इंडिगो कार क्रमांक यूपी 54 क्यू 9968 को रोकवाया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाया गया। आरोपी शिवपूजन गुप्ता  निवासी सागोबांध से शराब बिक्री व परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी के कब्जे से ऐवरी डे गोल्ड 10 पेटी 5 सौ पाव, मैकडावल नंबर वन 95 पाव एवं जिनियस डिलक्स विस्की 350 पाव कुल 945 पाव अंग्रेजी शराब कीमत डेढ़ लाख रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश से शराब लाने संबंधी बिन्दु पर भी जांच की जा रही है जिनकी भी संलिप्तता पाई जायेगी उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस अधीक्षक  ने टीम को उत्साहवर्धन के लिए 5 सौ रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी व उनकी टीम सक्रिय रही।

Categorized in: