अंबिकापुर। राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कालेज संबंध चिकित्सालय अंबिकापुर में 22 वर्षीय अमन प्रीत सिंह सिद्धू ने स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव से प्रेरित होकर नेत्र दान करने का फैसला लिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के नेत्र विभाग में उनको प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। अमन प्रीत कनाडा उच्च पढ़ाई हेतु जा रही है। ज्ञात हो कि अमन प्रीत समाज सेवक गुरप्रीत सिद्धू की बेटी हैं।अमन प्रीत ने बताया कि उन्होंने परिवार से सलाह लेकर यह कदम उठाया। उन्होंने कहा वह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और उपाध्यक्ष जिला पंचायत आदितेश्वर शरण सिंह देव से बहुत प्रभावित है। सभी का उन्होंने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह भी कहा कि हर एक युवा को यह फैसला लेना चाहिए ताकि हर एक जरूरतमंद को रौशनी मिल सके। अमन प्रीत ने कहा कि सिर्फ नेत्र ही नहीं अवसर मिलने पर शरीर और अंग दान भी करना चाहिए ताकि हर एक जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके और किसी पीड़ित को जीवन जीने का अवसर मिल सके। आंखें ना सिर्फ हमें रोशनी दे सकती है बल्कि मरने के बाद वह किसी और की जिंदगी में उजाला भी भर सकती हैं। यही नेत्र दान उन्हें एक नई जिंदगी दे सकती है लेकिन कुछ लोग अंधविश्वास के कारण नेत्र दान नहीं करते। अमन प्रीत ने कहा अगले जन्म में वे नेत्रहीन ना पैदा हो जाएं। इस अवसर पर डॉ. अमीन फिरदौसी, अस्पताल की सलाहकार प्रियंका कुरील, डायटीशियन सुमन सिंह के अलावा नेत्र विभाग के अधिकारी व स्टाफ उपस्थित थे।

Categorized in: