अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर अजय कुमार यादव द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।
अजय कुमार यादव वर्ष 2004 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं। अजय कुमार यादव धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य किए हैं। पदभार ग्रहण करते ही अपने अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करके उनके शाखाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सरगुजा रेंज में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए आम जनता से बेहतर तालमेल बनाकर व्यवस्था में कसावट लाने की प्रतिबद्धता जताई गई है। अपराध एवं अपराधियों के ऊपर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एवं विकास खंड स्तर पर भी जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। कानून व्यवस्था रेंज में सुदृढ़ रहे इस हेतु अच्छे अधिकारियों का चिन्हअंकन कर नामजद ड्यूटी लगाई जाएगी । अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक, एसएस पैकरा एवं महा निरीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अच्छे विवेचना के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
साइबर क्राइम विशेषकर ग्रामीण अंचल में जो साइबर के ठगी के शिकार होते हैं इस हेतु भी कार्यवाही किया जाएगा।अच्छी विवेचना के लिए रेंज स्तर पर विवेचना अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ बेसिक पुलिसिंग विशेषकर संपत्ति संबंधी अपराध एवं शारीरिक अपराध की विवेचना की गुणवत्ता में सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा। रेंज स्तर पर कानून व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया जाएगा।

Categorized in: