राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बलरामपुर पुलिस विभाग की उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि (यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता) अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।
महिलाएं हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और अपनी शक्ति साबित कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में 1 दिन के रूप में नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान कर सुरक्षित माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता बुद्धिमत्ता और साहस के बल पर हर परिस्थितियों में अपना वर्चस्व कायम किया है तथा कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाओं ने हर रूप में अपनी शक्ति काबिलियत और इच्छाशक्ति को साबित किया है।

Categorized in: