चेम्बर के दीपावली मिलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा स्थित प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स कोरिया/एमसीबी (निर्वाचित) द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं आज कल और आज विषय पर संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपनी एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक साल के अंदर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपए की सौगात मिली है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं आज कल और आज संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूं। व्यापारी से ही मंत्री पद तक पहुंचा हूं जिसमें आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद है। आपके बीच का एक आदमी छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री है अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है । पिछले साल 14 नवंबर 2023 को जब मैं भाजपा प्रत्याशी के रूप में आपके सामने संवाद कर रहा था तो मैं एक नेता के रूप में नहीं बल्कि अपनों के बीच में अपनी भावनाओं में बहकर बातें कर रहा था उस दौरान जो भी मैंने बात कही थी उन सब को पूरा तो करूंगा ही उसके अलावा जो मैं नहीं कहा था उसे भी पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा । पूरा व्यापारी अपने आप को मंत्री ही समझे और यह बताएं कि वे मंत्री होते तो क्या-क्या कर सकते थे उनके बताए अनुसार काम किया जाएगा । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा कि आपका विधायक की कोई आलोचना आपके सामने करें कि आपका विधायक ऐसा नहीं कर रहा है । आप लोगों के मान सम्मान का हमेशा ख्याल रखते हुए मैं काम करूंगा । व्यापारियों के जीएसटी के संबंध में भी मैं वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा । मेरे रहते हुए व्यापारियों को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लिए मंत्री नहीं हूं बल्कि मैं वही हूं जो मैं पहले था मैं अपने क्षेत्र में गाड़ी का हूटर तक नहीं बजाता हूं मेरा वही स्वभाव है जो पहले था । स्वास्थ्य मंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कमी नहीं होने दी जाएगी मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं चिरमिरी में भी 220 बिस्तरों का जिला अस्पताल बनाया जाएगा जिसमें जो चिरमिरी में डॉक्टर रहेंगे उतने ही डॉक्टर मनेंद्रगढ़ में भी रहेंगे । चिकित्सा के क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी । मैं अपने कार्यकाल के दौरान ही मेडिकल कॉलेज को चालू करवाने की पूरी कोशिश करूंगा हो सकेगा तो अगले आने वाले साल से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो ऐसा प्रयास करूंगा । परसगढ़ी के पास ही मेडिकल कॉलेज के लिए जगह का चिन्हांकन हो गया है जिसका टेंडर भी हो चुका है । आने वाले समय में विकास की और तेज गति देखने को मिलेगी । चिरमिरी- मनेंद्रगढ़ की दूरी कम हो इसको लेकर साजा पहाड़ रोड का भी चौरीकारण का कार्य जल्द आरंभ होगा । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हंसिया नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट बनवाया जाएगा ‌। मनेंद्रगढ़ शहर में साल के बारहों माह शुद्ध पानी मिले उसके लिए केवई नदी से पानी लाने की योजना बनाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया समर्पण संस्था के नाम का विमोचन

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के दीपावली मिलन समारोह व आज कल और आज संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यापारियों के हित के लिए कार्य करने वाली समर्पण संस्था के नाम का विमोचन किया । इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि समर्पण संस्था जल्द काम करना शुरू करेगी जिसका उद्देश्य व्यापार सेवा एवं संस्कार है इसके लिए व्यापारियों के द्वारा अनुदान देना भी प्रारंभ कर दिया गया है । दीपावली मिलन कार्यक्रम में चेंबर के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन, प्रदेश सचिव संजीव ताम्रकार, पूर्व प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल, डीआरयूसीसी सदस्य मनीष अग्रवाल सहित कोरिया एवं एमसीबी जिले भर से आए व्यापारियों ने मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का फूल मालाओं से गर्म जोशी से आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोना काल से लेकर अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में सेवाभावी कार्य करने वालों का भी सम्मान किया गया ।

नाटक मंचन पर छात्रों को मिला 11000 का पुरस्कार

एकेडमिक स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर बचपन से लेकर मंत्री पद तक के सफर का नाटक के माध्यम से मंचन किया । जिस पर प्रभावित होकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एकेडमी स्कूल के छात्र छात्राओं को नाटक मंचन पर 11000 रुपये का पुरस्कार दिया ।

Categorized in: