स्पाइडर मेन छतों पर तो, लक्ष्मी किन्नर दुआएं देते दिखी
अंबिकापुर। शहर की सड़कों पर सोमवार को अचानक डर का माहौल तब हो गया जब राक्षस, चुड़ैल, भूत देख लोग इधर-उधर भागने लगे। दरअसल श्री अग्रवाल सभा द्वारा मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव के क्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें समाज के लोग बहरूपिया बनकर शहर के मुख्य मार्ग पर निकले। लक्ष्मी किन्नर बन सड़कों पर लोगों को दुआएं दी, तो छोटा सा बच्चा भिखारी की भूमिका में नज़र आया। चुड़ैल, राक्षस व भूत ने तो सबको डरा ही दिया। बाबा बने युवक ने सभी को रास्ते भर टोटका करके दिखाया तो माता काली का लोग आशीर्वाद लेते दिखे। स्पाइडर मैन लोगों की छतों व गाड़ियों पर दिखाई दिया, तो पागल ने सभी को परेशान किया। एक पल के लिए लोगों को समझ में ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।
बहरूपिया प्रतियोगिता में बने प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन गुरुनानक चौक से प्रारम्भ कर मुख्य मार्ग महामाया चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक होते हुए अग्रसेन भवन पहुंचे। मंगलवार को अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बहुत सी टीमों ने हिस्सा लिया। बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी व फैमिली गेम प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में हुई। महिलाओं के भी कार्यक्रम रखे गए थे, जिसमें शादी का सूटकेस सजाओ, म्यूजिकल हाउजी, सीन प्ले प्रतियोगिता में महिलाओं व बालिकाओं ने बच-चढ़ कर हिस्सा लिया। सीन प्ले में पुराने ज़माने के एक्ट स्टेज में किए गए। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, सहसचिव घनश्याम गर्ग, पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संजय जालान, मनोज जैन, प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, अमरजीत अग्रवाल, आशीष तायल, विजय बंसल, जन्म अग्रवाल, युवा मंच अध्यक्ष यश गर्ग, महिला सभा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, अश्वनी गर्ग, सचिन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, विमला अग्रवाल, ममता गोयल, नीलिमा गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल, सेनु अग्रवाल, रंजीता गर्ग, गरिमा अग्रवाल, ममता जैन, ममता गोयल, शारदा गर्ग, युवा मंच के वैभव अग्रवाल, तानिश गर्ग, अतुल बंसल, राहुल अग्रवाल, निखिल गोयल, युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, युक्ति गोयल, साक्षी गोयल, वैशाली गोयल सहित अन्य सक्रिय रहे।

Categorized in: