0 हत्यारा पति गिरफ्तार, उमेश्वरपुर पुलिस की कार्रवाई
*सूरजपुर। राशन कार्ड केवाईसी कराने जाने के लिए पति तैयार था परंतु पत्नी को देर हो रही थी जिससे नाराज पति ने डंडे से पत्नी की इतनी पिटाई कर दिया कि उसके प्राण पखेरू उड़ गए। वारदात ग्राम जयपुर में दो दिन पूर्व हुई है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि सीएचसी प्रेमनगर के वार्ड व्याय देवनारायण ने  बीते सोमवार को चौकी उमेश्वरपुर में मृतिका सीमा प्रजापति के मृत्यु की सूचना मेमो लाकर पेश करने मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजन ने बताया कि मृतिका का पति ओमप्रकाश के द्वारा उसे मारपीट किया जाता था। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर ओम प्रकाश के विरूद्ध  धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। उमेश्वरपुर पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति पिता फल्लू प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी जयपुर, चौकी सलका उमेश्वरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 18 जून को सुबह राशन कार्ड केवाईसी कराने जाने के लिए पत्नी देर कर रही थी तब डण्डा से मारपीट किया तथा रात्रि में भी मारपीट किया जिससे वह बेहोश हुई और मर गई। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर रूपेश कुंतल, चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर मनी प्रसाद राजवाड़े, प्रधान आरक्षक चित्रभान सिंह, जगजीत, आरक्षक विक्रम सिंह, राकेश, सुरेन्द्र सिंह, मनोज जायसवाल, शिवशंकर सिंह व गणेश सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: