देशभर के छात्रों का भविष्य बनाने वाली शिक्षा नगरी कोटा इन दिनों छात्रों की मौत की वजह बन रही है। लगातार हो रहे छात्रों के सुसाइड के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। देर रात को एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की वजह नीट परीक्षा में फेल हो जाना सामने आ रहा है। मृतक छात्र रोशन बिहार के समस्तीपुर का निवासी था। वहीं पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

दिल्ली से कल सुबह की आया था कोटा

पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि मृतक छात्र रोशन अपने भाई के साथ कोटा में रह रहा था। कुछ समय पहले वह नीट की परीक्षा देने गया था। ऐसे में नीट का रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र काफी तनाव में रहने लगा। जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र कल सुबह ही दिल्ली से वापस कोटा आया था। रात को कमरे का गेट नहीं खोलने पर शक हुआ। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को जानकारी दी गई।

इस साल अबतक सुसाइड के 13 मामले

शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामलो पर नजर डाले तो इस साल जून के दूसरे सप्ताह तक 13 सुसाइड हो चुके है। जिनमें अधिकतर सुसाइड की वजह पढाई में तनाव सामने आई है। तो, वहीं मई में 5 छात्रों ने सुसाइड किया है। जून के महीने में ये दूसरा सुसाइड का मामला सामने आया है। इन सभी छात्रों ने नीट की तैयारी करने के दौरान खुदकुशी की है।

Categorized in: