बिश्रामपुर। आरक्षक में भर्ती कराने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्मदर्ज कर लिया है। लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत छतरपुर निवासी प्रार्थी 27 वर्षीय दलगर राम पिता सनकु राम व उसके साथी गांव के ही 30 वर्षीय आशा राम पिता नन्दू राम को आरक्षक पद पर वर्ष 2017-18 में नियुक्ति दिलाए जाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपए आरोपी अंबिकापुर बौरीपारा निवासी 45 वर्षीय अरविंद पाण्डेय पिता स्व.अगस्त पाण्डेय द्वारा लिया गया था। काम न होने पर जब प्रार्थी व उसके साथी द्वारा वापस पैसे की मांग की गई तब आरोपी द्वारा 65 हजार रुपए वापस किया गया और शेष राशि को आज तक वापस नहीं लौटाया गया। बाद में जब प्रार्थी द्वारा शेष राशि वापसी की बात कही गई तब आरोपी द्वारा इंकार कर दिया गया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्मदर्ज कर लिया गया है।

Categorized in: