बिश्रामपुर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात ग्राम पंचायत पार्वतीपुर निवासी 47 वर्षीय भानुप्रताप सिंह पिता सुबरन बिंझिया सिलफिली से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी पार्वतीपुर बांस बाड़ी के पास एनएच क्रमांक 43 पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीई 9057 में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार भानुप्रताप सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह एनएच क्रमांक 43 पर ही पार्वती बीएड कालेज के समीप कुमदा बाजार से सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे ग्राम पंचायत रविंद्रनगर निवासी 28 वर्षीय हेमंत विश्वास पिता परिमल विश्वास की पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 एबी 9291 को सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 13 एए 1104 में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई है। युवक को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Categorized in: