मनेंद्रगढ़ । नशे के इंजेक्शन के साथ झगड़ाखांड पुलिस को दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है । लम्बे समय से नशीले इंजेक्शन की तस्करी दोनों महिलाएं पुलिस की नजर से बचकर कर रही थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा पूरे रेंज में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के परिपालन में पुलिस अधीक्षक एमसीबी चंद्रमोहन सिंह के द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशन प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ ए. टोप्पो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक अमित कश्यप के द्वारा नशे के व्यापार की रोकथाम एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाने में एक टीम बनाकर लगातार पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भालूगडार दलदल थाना बिजुरी जिला अनूपपुर म०प्र० से दो महिलाएँ अपने कब्जे में अवैध रूप से मादक द्रव्य नशीली इंजेक्शन को रखकर बिक्री करने के आशय से अपने भूरे रंग की टी.व्ही.एस जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक एम.पी. 65 जेड.ए. 6944 में रखकर बिजुरी से घुटरीटोला खोगापानी की ओर आ रहीं है । मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी झगराखांड़ के द्वारा अपनी टीम को अंतर्राज्यीय नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया जो घुटरीटोला अन्तर्राज्यीय बैरियर खोंगापानी में पहुंचकर घेराबन्दी कर तथा मुखबिर के बताये अनुसार बिजुरी की ओर से भूरे रंग की टी.व्ही.एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक एम.पी. 65 जेड.ए. 6944 से आने वाली दोनो संदिग्ध महिलाओं को रोककर उनका नाम पता पूछा गया, जो स्कूटी चालक महिला द्वारा अपना नाम कु० पुष्मा सिंह उर्फ रानी आ० स्व० रामजवित सिंह उम्र 21 वर्ष होना तथा उसके पीछे बैठी महिला द्वारा अपना नाम भीरा सिंह पति स्व० रामजवित सिंह उम्र-41 वर्ष होना बताते हुए स्वयं को स्कूटी चालक महिला की रिस्तेदार होने एवं वार्ड क्र0-07 भालूगडार दलदल थाना बिजुरी जिला-अनूपपुर (म०प्र०) की रहने वाली बताये जिसके कब्जे से उनकी भूरे रंग की टी.व्ही.एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक एम.पी. 65 जेड.ए 6944 की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की के अन्दर एक हरे रंग के थैले में रखे मादक द्रव्य नशीले इंजेक्शन एविल इंजेक्शन की 99 शीशी (प्रत्येक 10 एमएल) कीमती 30000/ रूपये एवं काले रंग की पॉलीथीन में रखे BUPRENORPHINE इंजेक्शन की 99 शीशी (प्रत्येक 2 एमएल) नशीली इंजेक्शन किमती 5000/ रूपये का मिला । उक्त इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा बहुत समय से इसका व्यापार करना बताये एवं इंजेक्शन के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं होना बताये तथा अपराध में संलिप्त में प्रयुक्त भूरे रंग की टी.व्ही.एस. जुपिटर स्कूटी वाहन क्रमांक एम.पी. 65 जेड.ए. 6944 को आरोपीगण से जप्त किया गया एवं दोनो आरोपी महिलाओं के विरूद्ध धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक अमित कश्यप, उपनिरी. अशोक कुमार मिश्र, सउनि. राकेश शर्मा चौकी प्रभारी खोंगापानी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, रवि शर्मा, आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक बाबूलाल, महिला आरक्षक साधना सरोज एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: