मामला फांसी लगाकर खुदकुशी करने का, मजदूरी की राशि भी डकार गए थे आरोपी
बलरामपुर। जिले के थाना सनावल अंतर्गत फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करके उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसे मजदूरी करने के लिए ले गए थे, इसके बाद मजदूरी की राशि मांगने पर उसे खाली हाथ वापस भेज दिया था।
पुलिस से मिली थाना सनावल पुलिस ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में दर्ज मर्ग जांच में पाया कि मृतक जय गोविंद मानिकपुरी को ग्राम सुंदरी का ठेकेदार रामचंद्र मानिकपुरी 2 वर्ष से मजदूरी करने ग्राम महोवा झांसी उत्तर प्रदेश ले गया था और राजमिस्त्री का काम करा रहा था। मृतक का मजदूरी का पैसा रामचंद्र मानिकपुरी के पास एक लाख रुपये हो रहा था। मजदूरी का पैसा मांगने पर रामचंद्र किसी प्रकार का पैसा बकाया नहीं होने की बात कहकर उसे डांटकर भगा दिया था। 30 जुलाई 2025 को मृतक जय गोविंद मानिकपुरी अपने भाई विनय मानिकपुरी के घर ग्राम नकवा से उसके मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स नंबर यूपी 64 एके 6234 को लेकर घर आ रहा था। ग्राम कोंगा के पास रामचंद्र के मजदूर असरफी ने मृतक को रोका और बोले कि तुम्हारा रिश्तेदार रामचंद्र हम लोगों के मजदूरी का पैसा नहीं दिया है, हमको मजदूरी का पैसा दिलवा दो, तब तुमको जाने देंगे। इसके बाद मृतक असरफी के मोबाइल में रामचंद्र मानिकपुरी के पास फोन करके असरफी लोगों का मजदूरी का पैसा देने के लिए कहा। इतने में रामचंद्र मानिकपुरी, असरफी व अन्य को बोला कि तुम लोगों का मजदूरी का पैसा जय गोविंद मानिकपुरी देगा कि नहीं देगा, तुम लोग उसके मोटरसाइकिल को अपने पास रख लो। इतना कहने के बाद वे मृतक के मोटरसाइकिल को छीन कर अपने पास रख लिए, और मृतक पैदल अपने घर चला गया। मृतक रामचंद्र के पिता रामशरण के पास जाकर बोला कि आप अपने पुत्र रामचंद्र के पास फोन लगाकर ग्राम कोंगा के मजदूर का पैसा देने के लिए बोल दो, इस पर वह भी झगड़ा विवाद करने लगा। 31.07.2025 को 10-11 बजे दिन में रामशरण मानिकपुरी मृतक के घर जाकर उसे धमकी दिया कि आज तुम अपना जितना सेवा करना होगा करा लो, आज तुझे मरवा कर फेंकवा दूंगा। धमकी देकर वह अपने घर चला गया था, इससे मृतक काफी डरा सहमा था। इधर मृतक से छीनी गई मोटरसाइकिल को मांगने पर रामचंद्र मानिकपुरी, रामशरण मानिकपुरी, असरफी के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर जय गोविंद मानिकपुरी 31.7.2025 को रात 8 बजे से 1.8.2025 के 11 बजे दिन के बीच अपने घर अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस
सनावल थाना पुलिस ने मामले की गहन विवेचना के बाद आरोपियों के विरूद्ध धारा 108, 309(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया और घटनास्थल निरीक्षण एवं प्रार्थी व गवाहों का कथन लेकर प्रकरण के आरोपियों रामचंद्र मानिकपुरी पिता रामशरण मानिकपुरी 32 वर्ष, रामशरण मानिकपुरी पिता स्व. रामदेव 65 वर्ष निवासी सुंदरी चौकी अमवार थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मर्रे, सहायक उप निरीक्षक गोटिया राम मरावी, आरक्षक अमृत सोनवानी व प्रविन्द्र कुजूर सक्रिय रहे

Categorized in: