फायरफॉक्स बाइक्स ने भारतीय बाजार में महिलाओं के लिए ट्रेमर एक्स सीरीज और एवलॉन साइकिल लॉन्च की है। ट्रेमर एक्स सीरीज की कीमतें 10,000 से 15,000 रुपए तक हैं। जबकि एवलॉन की कीमत 14,000 रुपए है। जो लोग साइकिल से नई जगह पर जाना पसंद करते हैं, उसे ध्यान में रखकर ट्रेमर एक्स सीरीज को लॉन्च किया गया है। एवलॉन साइकिल खासतौर से महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। एवलॉन खरीदने वाले ग्राहकों को मानार्थ नॉइज बीट स्मार्टवॉच भी मिल रहा है। इसकी कीमत 4,999 रुपए है।

फायरफॉक्स ट्रेमर साइकिल
ट्रेमर एक्स सीरीज को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें एक सिंगल स्पीड और दूसरा मल्टी स्पीड है। जिसमें बाद वाला शिमैनो 21S ड्राइवट्रेन है। फायरफॉक्स ट्रेमर एक्स को चार अलग व्हील साइज में खरीद पाएंगे। इसमें 24-इंच, 26-इंच, 27.5-इंच और 29-इंच शामिल हैं। फायरफॉक्स का दावा है कि ट्रेमर एक्स सीरीज में एक हल्का फ्रेम इस्तेमाल किया है। जो मजबूत है और बैलेंस बनाने में मदद करता है। कंपनी का यह भी दावा है कि नया ट्रेमर एक्स सीट पर बैठे व्यक्ति के लिए कम्फर्टेबल और एन्जॉयएबल एक्सपीरियंस देता है। ट्रेमर एक्स के मैकेनिकल फीचर्स की बात करें तो इसमें डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जो साइकिल की स्पीड को जल्दी कम करते हैं और सेफ भी रखते हैं।

फायरफॉक्स एवलॉन साइकिल
फायरफॉक्स एवलॉन को महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। एवलॉन में शिमैनो शिफ्टर्स और डिरेलियर के साथ एक मल्टी-गियर सेटअप है जो शीमलेस और रिलाइबल गियर शिफ्ट सुनिश्चित करता है। फायरफॉक्स एवलॉन साइकिल में हल्के स्टील का फ्रेम है और यह 700c व्हील वाले एलॉय पर चलती है जो सभी तरह की सड़कों पर पकड़ मजबूत रखते हैं। फायरफॉक्स एवलॉन की अन्य विशेषताओं में पावरफुल वी-ब्रेक, एक आरामदायक सैडल, एर्गोनोमिक हैंडलबार दिया है। इसका डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है।

Categorized in: