रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतरने की तैयार कर चुकी है। कंपनी के MD सिद्दार्थ लाल पहले पहले ही इस बात को साफ कर चुके हैं कि कंपनी जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। उन्होंने पिछले साल कहा था कि कंपनी अगले 3 से 4 साल में अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में लेकर आएगी। कंपनी इसे बेहतर क्वालिटी और रेंज के साथ लाएगी। इस बीच कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक मॉडल के प्रोडक्शन वर्जन के कुछ रेंडर सामने आए हैं। इन रेंडर को प्रत्यूष राउत ने लीक किया है। ये एक कॉन्सेप्ट बेस्ट डिजिटल रेंडर हैं। बता दें कि इसी तरह कॉन्सेप्ट को पिछले साल भी सामने आए थे। इसका नाम रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक 01 था।

ऐसा है रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का रेंडर
रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रेंडर की बात की जाए तो ये एक क्रूजर बेस्ट डिजाइन है। जो सिंगल सीट के साथ तैयार किया गया है। इसमें सामने की तरफ कंपनी की पारंपरिक गोल हेडलैम्प मिलती है। क्रूजर बाइक की तरह लंबा और पतला फ्यूल टैंक दिया है। हालांकि, ये टैंक स्टोरेज का काम करेगा। टैंक के ठीक नीचे जहां इंजन को फिट किया जाता है वहां बैटरी सेक्शन को फिक्स किया गया है। यानी ये पूरा एरिया कवर है। बाइक में रेट्रो स्टाइल सिंगल सीट दी है। इस ICE मॉडल की तरह खूबसूरत दिखाने के लिए साइलेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर 220V लिखा हुआ है। दोनों सिरों पर एलॉय व्हील दिए हैं। इनमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इन रेंडर को 6 कलर में जारी किया गया है। इसमें ग्रीन, ब्लैक, ब्लू, रेड, सिल्वर और ब्राउन कलर शामिल हैं।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक की परफॉर्मेंस
माना जा रहा है कि ये मोटरसाइकिल अपने 350cc इंजन वाली फैमिली की दूसरे मेंबर्स की तरह दमदार होगी। ये भी माना जा रहा है कि कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल एक रोडस्टर हो सकता है, जो शहर के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज 100 से 150 किमी के आसपास हो सकती है। हालांकि, इसे लॉन्च करने से पहले सालों तक इसकी टेस्टिंग की जाएगी। ताकी किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं आए। कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दमदार एंट्री के लिए 2000 करोड़ रुपए का निवेश भी कर रही है।

हंटर 350 की लॉन्चिंग में 6 साल लगे
रॉयल एनफील्ड ऐसा प्रोडक्ट तैयार नहीं कर सकती जिसमें बाद में कोई प्रॉब्लम आए। ब्रिटिश ब्रांड रिलायबिलिटी, अच्छी इंजीनियरिंग और कंसिस्टेंसी को प्राथमिकता देता है। कंपनी ने हंटर 350 पर 2016 में शुरू हुआ था। कोविड-19 की वजह से इसमें देरी हुई है। इसके बाद भी इसे लॉन्च करने के लिए 4 साल का वक्त तो लगा ही है। यानी लॉन्चिंग तक इस पर कंपनी ने पूरे 6 साल तक काम किया।

Categorized in: