हुंडई ने पहले ही नई सांता फे एसयूवी का खुलासा कर दिया था, लेकिन अभी भी कई डिटेल्स सामने नहीं आई है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता 10 अगस्त को नई हुंडई सांता फे को आधिकारिक तौर पर अनवील करने के लिए तैयार है। अनवील के साथ कार के बारे में कई डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। ऑटोमेकर ने पहले ही इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर एलीमेंट से पर्दा उठा दिया था। उम्मीद है कि वह जल्द ही स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स शेयर करेगी।

सांता फे की डिजाइन

नई हुंडई सांता फे की बात करें तो यह पिछले वैरिएंट की तुलना में बिल्कुल अलग दिखती है। यह सांता फे के डिजाइन की वर्तमान जेनरेशन से एक बड़े अंतर के साथ आती है। नेक्स्ट जेनरेशन की हुंडई सांता फे चौकोर और बॉक्सी लुक के साथ आती है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स पर फंकी एच मोटिफ्स भी हैं, ऐसा हमने नई हुंडई एक्सटर में देखा था, जिसे कुछ हफ्ते पहले भारत में लॉन्च किया गया था। एसयूवी कई व्हील साइज में उपलब्ध हो सकती है, जिनकी साइज 18-21 इंच के बीच होगी।

इंजन पावरट्रेन

तांबे के कलर की हुंडई सांता फे को ऑनलाइन अनवील किया गया था, जिसमें 2.5T और HTRAC बैज थे, जो संभवतः टर्बोचार्ज्ड 2.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन और एक ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ आती है। वर्तमान जेनरेशन की हुंडई सांता फे टर्बोचार्ज्ड और गैर-टर्बोचार्ज्ड दोनों 2.5-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा एसयूवी के हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट भी हैं। उम्मीद है कि नई जेनरेशन की एसयूवी भी कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आएगी।

क्या होगा खास?

केबिन के अंदर नई जेनरेशन की हुंडई सांता फे बैंड की फ्रेश केबिन स्टाइलिंग लैंग्वेज के साथ आएगी। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगा। अन्य फीचर्स के साथ-साथ मल्टी-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सेंटर कंसोल में वायरलेस फोन चार्जिंग होने की उम्मीद है।

Categorized in: