डुकाटी इंडिया (Ducati India) ने भारतीय बाजार में Diavel V4 को ₹25.91 लाख एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। डुकाटी डायवेल वी4 (Diavel V4) की डिलीवरी नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के सभी डुकाटी स्टोर्स पर जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा डुकाटी इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना राजदूत घोषित किया है।

दो कलर ऑप्शन

डुकाटी डायवेल वी4 (Diavel V4) को दो कलर ऑप्शन डुकाटी रेड और थ्रिलिंग ब्लैक में पेश करेगी। मोटरसाइकिल को एक पावरफुल फ्यूल टैंक के साथ एक पावर क्रूजर के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें 20 लीटर फ्यूल, एक फ्लैट हेडलैंप, एक तरफा स्विंगआर्म और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट रखा जा सकता है। दरअसल, Diavel V4 अपनी डिजाइन लैंग्वेज के लिए काफी मशहूर है।

1,158cc का V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन

डुकाटी डायवेल वी4 (Diavel V4) में 1,158cc का V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन लगा है। यह 10,750rpm पर 165bhp और 7,500rpm पर 126nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसे क्विक-शिफ्टर और ऑटो-ब्लिपर के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इंजन को हर 60,000 किमी. के अंतराल पर वाल्व क्लीयरेंस की आवश्यकता होती है।

कॉर्नरिंग ABS के साथ आती है मोटरसाइकिल

डुकाटी Diavel V4 के लिए एल्यूमीनियम से बने मोनोकॉक फ्रेम का यूज कर रही है। इसके फ्रंट में 50mm अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक है। दोनों यूनिट्स पूरी तरह से एडजेस्टेबल हैं। फ्रंट की तरफ ब्रेम्बो स्टाइलमा मोनोब्लॉक कैलिपर्स के साथ डबल 330mm डिस्क हैं और रियर ब्रेम्बो से दो-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 265mm डिस्क हैं। मोटरसाइकिल कॉर्नरिंग ABS के साथ भी आती है।

फीचर्स क्या हैं?

फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले है, जिसमें डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। अन्य फीचर्स में राइडिंग मोड, पावर मोड, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, डेटाइम रनिंग लाइट, डुकाटी ब्रेक लाइट, क्रूज कंट्रोल, सभी एलईडी लाइटिंग, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स और बहुत कुछ शामिल हैं।

Categorized in: