लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Flipkart और Amazon पर अक्सर स्मार्टफोन्स और दूसरे डिवाइसेज डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिलता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक्स की ओर से समय-समय पर खास ऑफर्स दिए गए हैं। अब ICICI बैंक की ओर से ‘मॉनसूस बोनांजा’ ऑफर्स की घोषणा की गई है। 8 अगस्त से इन ऑफर्स के चलते अकाउंट होल्डर्स को 50 पर्सेंट तक कैशबैक और डिस्काउंट्स का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI ऑफर्स का फायदा भी इस फोन के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को मिलेगा।

ICICI बैंक ने आधिकारिक बयान में नए ऑफर्स की जानकारी दी है। बैंक ने कहा, “मॉनसून बोनांजा के थर्ड एडिशन में ICICI कार्ड यूजर्स और ग्राहकों को फ्लिपकार्ट, Apple, Dell, Samsung, LG, MakeMyTrip, OnePlus, Qatar Airways, Tata CliQ Luxury, Yatra और दूसरे ब्रैंड्स की ओर से एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा दिया जाएगा।” इंडिपेंडेंस डे स्पेशल सेल के चलते Flipkart और Croma स्टोर्स में शॉपिंग पर 10 पर्सेंट छूट मिल रही है।

लैपटॉप और स्मार्टफोन पर ऑफर्स
ग्राहकों को MacBook Air केवल 2,934 रुपये के मंथली इंस्टॉलमेंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है और यह ऑफर चुनिंदा ऐपल रीसेलर स्टोर्स में दिया गया है। HP लैपटॉप और डेस्कटॉप मॉडल्स पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसी तरह Dell लैपटॉप पर भी 10,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है।

अगर आप iPhone 14 भी EMI पर खरीदना चाहते हैं तो ऐपल रीसेलर स्टोर्स से इसे हर महीने 2,341 रुपये का भुगतान करते हुए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सेल में OnePlus स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ICICI यूजर्स को Vivo, Xiaomi और Motorola स्मार्टफोन्स पर भी 8,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी मिल रही छूट
LG, Samsung, Haier और Panasonic जैसे ब्रैंड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने पर26,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा मॉनसून बोनांजा ऑफर्स के चलते TCL और Xiaomi जैसे ब्रैंड के टीवी 10,000 रुपये तक की छूट पर खरीदे जा सकते हैं। ICICI  बैंक कार्ड्स के साथ भुगतान पर फैशन, होटल एंड फ्लाइट और ऑनलाइन ग्रोसरी-फूड ऑर्डर या डाइनिंग पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Categorized in: