मारुति सुजुकी डिजायर का सेडान सेगमेंट में दबदबा बरकरार है। मई में डिजायर की 11 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। दूसरी तरफ, हुंडई की ऑरा नंबर-2 और वरना नंबर-3 पोजीशन पर रहीं। लिस्ट में चौथे नंबर पर होंडा अमेज और पांचवें नंबर पर टाटा टिगोर रही। अपने सेगमेंट में नंबर-1 रहने वली डिजायर के आसपास दूसरी कंपनी की सेडान नहीं रहीं। डिजायर और ऑरा के बीच करीब 6500 यूनिट से भी ज्यादा का अंतर रहा। लिस्ट में कैमरी 10वें नंबर पर रही। इसकी सिर्फ 142 यूनिट ही बिकीं। चलिए सबसे पहले आपको मई की टॉप-10 सेडान के बारे में बताते हैं।

सेडान सेल्स मई 2023
मई में सेडान सेल्स की बात करें तो डिजायर की सबसे ज्यादा 11,315 यूनिट बिकीं। नंबर दो पर ऑरा 4,707 यूनिट के साथ रही। वरना की 3,687 यूनिट बिकीं और ये नंबर-3 पर रहीं। अमेज की 3,128 यूनिट बिकीं। टिगोर की 2,701 यूनिट बिकीं। ये नंबर-5 पर रही। इसके अलावा स्लाविया की 1,695 यूनिट, वर्टूस की 1,631 यूनिट, सिटी की 1,532 यूनिट, सियाज की 992 यूनिट और कैमरी की 142 यूनिट बिकीं।

डिजायर की डिमांड सबसे हाई
यह सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है। जिसके CNG मॉडल की डिमांड हाई है। इसका माइलेज 31.12 किमी/किलोग्राम है। इसमें 1.2 लीटर K12C डुअलजेट इंजन है जो 76 बीएचपी और 98.5 एनएम टार्क जनरेट करता है। इसके CNG वैरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपए से शुरू होती है। डिजायर में 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और मिररलिंक को सपोर्ट करता है।

डिजायर के फीचर्स और सेफ्टी
इस कार में लेदर वाला स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और 10 स्पोक 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है। सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। स्विफ्ट के टॉप वैरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर मिलते हैं।

Categorized in: