अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं में चोरों ने 44 हजार रुपये नगद और लगभग तीन लाख रुपये का जेवरात पार कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
तकिया रोड निवासी कृषक समर बहादुर जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 23 अप्रैल से 17 मई के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कृषक ने पुलिस को बताया है कि 23 अप्रैल को वह तकिया रोड स्थित घर में ताला बंद करके बच्चों की छुट्टी होने के कारण मूल निवास धंधापुर गया था। 17 मई की शाम को घर तकिया रोड अंबिकापुर पहुंचा तो घर का ताला टूटा था। घर में रखा 02 हार, 6 अंगूठी, 01 सोने का मंगलसूत्र बड़ा, 01 छोटा मंगलसूत्र, 02 बाजु बंद, 01 चांदी का पायल, 04 पाजेब, 20 नग चांदी का सिक्का, 02 नग बिछिया, सोना के अन्य जेवरों में 01 झुमका, 01 कनौती, 03 जोड़ा कान का, 01 जोड़ा कंगन, 03 नग नाक का, 03 नग बच्ची के कान का, हार छोटा वाला 01 नग, चन्द्रमा 3 नग, चांदी का कडा 7 नग, बच्ची का पायल 3 नग, पूरे परिवार के सदस्यों का कपड़ा, रजाई गद्दा, बर्तन, नगद रकम 30 हजार रुपये सहित कुल तीन लाख रुपये का सामान गायब था।

नगदी सहित 39 हजार के जेवरात पार
चोरी की दूसरी घटना में किलकारी हास्पिटल के पास तकिया रोड में एक घर में घुसे चोरों ने 16 मई को दिन में 11 बजे से सुबह करीब 05 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुमन राम पिता जगमोहन ने पुलिस को बताया है कि 16 मई को रात करीबन 1.30 बजे के बीच घर में घुसे चोरों ने 14 हजार रुपये नगद, चांदी का दो पायल कीमत 86 सौ रुपये, 10 हजार 400 रुपये का दो कड़ा, चांदी का चैन, बिछिया चोरी कर लिया। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।

Categorized in: