अंबिकापुर –  सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से 04 मजदूरों को कर्नाटक में ज्यादा मजदूरी दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाया गया है । इसकी सूचना मिलने पर सरगुजा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कर्नाटक के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। प्रशासन की पहल पर चार दिनों में ही चारों मजदूरों की वापसी हो गई ।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले मैनपाट अंतर्गत कोट, कापापारा के चार मजदूरों को मैनपाट निवासी एले नामक व्यक्ति ज्यादा मजदूरी का लालच देकर कर्नाटक के कुसलनगर बेलाकुपा ले जाया गया था  । जहा चारों को काम पर लगा एले वापस आ गया  ।  एक माह काम करने के बाद जब ज्यादा मजदूरी नहीं मिली तो मजदूरों ने वापस घर आने की इच्छा जताई तो मालिक ने उन्हें घर जाने पर रोक लगा दी और बंधक बना लिया  । 

कर्नाटक के अधिकारियों ने कराया मुक्त

कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने कर्नाटक के जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम से संपर्क किया । कर्नाटक के प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने कुसलनगर बेलाकुपा से मजदूर राकेश, विजय, सागर एवं शिवचरण को बरामद किया गया  । जिसके बाद कर्नाटक के प्रशासन के द्वारा चारो मजदूरो को ट्रेन से वापस भेज दिया गया 

  रविवार को पहुंचे घर  

 कर्नाटक से मजदूर वापस लौटने के लिए रवाना हुए। इस बीच प्रशासनिक टीम लगातार उनसे संपर्क में रही। एसडीएम सीतापुर रवि राही ने बताया कि रविवार को चारों मजदूर गांव पहुंच गए हैं। उन्हें मजदूरी दे दी गई थी, लेकिन वे घर लौटना चाहते थे, उन्हें लौटने नहीं दिया जा रहा था।चारों मजदूरों की सकुशल वापसी पर परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

Categorized in: