बड़ा Smart TV खरीदने के लिए अब मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको 43 inch साइज वाले दो ऐसे दमदार टीवी के बारे में बता रहे हैं, जो 11 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं। इन टीवी में आपको 30W तक का दमदार साउंड भी मिलेगा, यानी आपको अलग से स्पीकर या साउंडबार पर खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप भी अपने घर के लिए बड़ा टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए डिटेल में बताते हैं इन दोनों टीवी के बारे में….

पहला: Westinghouse 43 inches FHD Smart Certified Android LED TV WH43SP99 (Black)

अमेजन पर यह धांसू टीवी 20,999 रुपये की एमआरपी के साथ लिस्टेड है लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको इतना पैसा खर्च नहीं करना है। टीवी पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। अमेजन पर यह टीवी 29 फीसदी यानी पूरे 6000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मात्र 14,999 रुपये में मिल रहा है। टीवी पर 2500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, साथ ही बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को 1500 रुपये तक और कम किया जा सकता है। अगर आप टीवी पर मिल रहे ऑफर्स का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो टीवी की कीमत मात्र 10,999 रुपये रह जाएगी।

यह एक एंड्रॉयड टीवी है। इसमें 43 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिल जाता है, जिसमें 1920×1080 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में क्रिस्टल क्लियर ऑडियो के साथ 30W का पावरफुल स्पीकर सेटअप मिलता है। इसमें गूगल वॉयस असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और सोनी लिव जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए, टीवी में 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट हैं।

 

दूसरा: Foxsky 43 inches FHD Smart LED TV 43FS-VS (Black)

अमेजन पर यह धांसू टीवी 41,499 रुपये की एमआरपी के साथ लिस्टेड है लेकिन यह 64 फीसदी यानी पूरे 26,500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मात्र 14,999 रुपये में मिल रहा है। टीवी पर 2500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, साथ ही बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को 1500 रुपये तक और कम किया जा सकता है। अगर आप टीवी पर मिल रहे ऑफर्स का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो टीवी की कीमत मात्र 10,999 रुपये रह जाएगी।

यह एक एंड्रॉयड टीवी है। इसमें 43 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिल जाता है, जिसमें 1920×1080 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमोस और डीटीएस के साथ 30W का पावरफुल स्पीकर सेटअप मिलता है। इसमें गूगल वॉयस असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और सोनी लिव जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए, टीवी में 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट हैं।

Categorized in: