मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । स्वामी आत्मानंद के स्कूल प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे जिसमें प्रशासन से लेकर स्कूली बच्चे व शहर के नागरिक उत्साह पूर्वक भाग लिया । मुख्य अतिथि के रूप में योग कार्यक्रम में शामिल हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने योग दिवस पर सभी उपस्थित जनों एवं क्षेत्रवासियों को योग दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा स्वस्थ और निरोग रहने की कामना की । इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है जिसके प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की गई थी जिसके कारण ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर व प्रदेश स्तर तक बड़े पैमाने पर योग दिवस पर योग का कार्यक्रम आयोजित किए गए । उन्होंने कहा कि नियमित योग की प्रक्रिया अपनाने से आदमी स्वस्थ व निरोग रहता है । इसलिए हम सभी को योग की गतिविधियों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए । विधायक ने सभी के उज्जवल भविष्य व निरोग रहने की कामना की । इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक कुमार, प्रभारी अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, तहसीलदार अशोक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, रामअवतार अलगमकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रेम सिंह आयाम, शुध्दूलाल वर्मा, राजेश सिंह, सरदार गंभीर सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण और सामाजिक संगठन के साथ, स्कूलों के शिक्षक और छात्र छात्राएं सहित आम जनों ने भी हिस्सा लिया।

Categorized in: