बलरामपुर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत दहेजवार में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। दहेजवार घाट किनारे धान के खेत में कुछ कंकाल देखे जाने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी बलरामपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घटना स्थल पर पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद है, जो कंकालों की जांच कर रही है। पुलिस ने कंकाल मिलने वाले पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल कंकालों के मिलने की वजह और उनका इतिहास क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस रहस्यमयी मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Categorized in: