गिरजा ठाकुर

अंबिकापुर। अग्रसेन जयंती 2022 के उपलक्ष्य में अग्रसेन भवन में फैमिली गेम, अग्रसेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता मेंं युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग द्वारा कराया गया। रक्तदान समाज के युवाओं के अलावा महिला-पुरूषों ने किया। समाज के 51 लोग पंजीयन करा रक्तदान-महादान के संकल्प में भागीदार बने।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर इस दुनिया में कोई दान नहीं है। रक्तदान से किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है, उसको नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग रक्तदान में सहभागी बनें। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए इस पुनीत कार्य में महिलाओं के भागीदारी की सराहना की। शाम को अग्रवाल महिला सभा के द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया, इसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित कई तरह के लजीज व्यंजनों का स्टॉल लगा, जिसका पूरे समाज के लोगों ने लुफ्त उठाया। प्रति वर्ष की भांती इस वर्ष भी आनंद मेला से प्राप्त राशि को गौशला में गौ-माता की सेवा के लिया दिया जाएगा इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अरविंद सिंघनिया, विनोद अग्रवाल बगीचा, रमेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल (राजू), उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल व अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महासचिव विकास अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संजय गोयल, संजय गणित, श्रीनिवास केडिया, अशोक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, किशन अग्रवाल आशीर्वाद, कौशल सिंघल एवं अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्षा लक्षमी अग्रवाल, संगीता, रितु केडिया, कोमल सुल्तानिया, अग्रवाल युवा मंच से आशीष अग्रवाल, राहुल गर्ग, संजय जालान, मुकेश सिंघल, तनिष्क अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, यश अग्रवाल, राहुल गर्ग उपस्थित थे।

Categorized in: