अंबिकापुर। कमिश्नर ऑफिस में डिप्टी कलेक्टर के शासकीय आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकद रकम, ज्वेलरी सहित अन्य सामानों को पार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे 55 वर्ष का गांधी चौक से लगे पुलिस अधीक्षक के बंगला के सामने अफसर कॉलोनी में निवास है। वर्तमान में वे कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ हैं। 6 जून की रात को करीब 11 बजे वे अपने शासकीय आवास में ताला लगाकर अपने गृह ग्राम सकराली जिला शक्ति निजी कार्य से गए थे। 11 जून को 11.30 बजे अपने आवास में पहुंचे तो पीछे का दरवाजा खुला था। कमरे में रखा अलमारी खुला था, सामान इधर-उधर बिखरा था। शासकीय आवास से अज्ञात चोर एक एलईडी टीवी, 3 नग पर्स, 1 ट्रीमर, बेड रूम का बल्ब, 2 नग ब्लूटूथ कनेक्टेड, 2 नग वॉस बेसिन का नल, नगद रकम, ज्वेलरी ले गया था। अन्य चोरी गए सामानों का ब्यौरा उनकी पत्नी के बाहर होने के कारण अस्पष्ट है। रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज करके चोरों को खंगालने में लगी है।

Categorized in: