ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत
लखनपुर। सड़क हादसों की बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। एनएच की सड़कें आए दिन दुर्घटनाओं के बीच रक्तरंजित हो रही हैं। इसी क्रम में पुन: गुरूवार को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 वाहन, मुक्तांजलि वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दृश्य दिल को दहला देने वाला था।
जानकारी के मुताबिक 12 जून, गुरुवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 15 डीए 1686 में तीन लोग सवार होकर लखनपुर से ग्राम तुनगुरी जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को ठोकर मार दिया्र, जिससे वे सड़क पर गिर गए। हादसे में इन्हें सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विजय यादव पिता स्व. दीप नारायण यादव, सतनारायण पिता कवल साय 65 वर्ष निवासी ग्राम तुनगुरी थाना दारिमा व संजय पिता रतिराम 22 वर्ष निवासी ग्राम पेंडरखी थाना जयनगर जिला सूरजपुर बताए जा रहे हैं। पुलिस और डॉयल 112 की टीम ने तीनों मृतकों के शव को लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। पुलिस ने इनके शव करे मर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस हादसे की जांच के साथ दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर वाहन के तलाश में है। सड़क हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर से स्वजन और ग्रामीण शोकाकुल हैं।

Categorized in: