अंबिकापुर। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन की दूरदर्शी सोच के फलस्वरुप कलेक्ट्रेट में दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो दिन चले प्राण प्रतिष्ठा एवं एक दिन के अखंड रामायण कार्यक्रम ने शहर को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।


कलेक्टोरेट में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का भव्य स्वरूप महज 6 महीने में आकार ले लिया है। कलेक्टर सरगुजा विलास भोस्कर संदीपन एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस मंदिर की आधारशिला रखी थी। सनातनी सरगुजा कलेक्टर एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भव्य दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर आज अपने विराट स्वरूप को लेकर समूचे सरगुजा संभाग में अपनी ख्याति बिखेर रहा है। मंदिर को उड़ीसा के कलाकारों के माध्यम से बनवाया गया है, जो इस वर्ष भारी बरसात, खराब मौसम में भी पूरी निष्ठा, तन्मयता के साथ अपनी योग्यता को प्रदर्शित एवं प्रमाणित किए। शहर के मध्य में स्थित इस विराट दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में महज दो दिनों में ही हजारों की तादाद में भक्तों ने दर्शन किया है, दर्शनार्थियों का निरंतर तांता लगा हुआ है जो देखने लायक है। हरे-भरे वृक्ष, हरियाली के बीच यह मंदिर भक्तों के लिए सुकून के क्षण प्रदान कर रहा है। कलेक्ट्रेट सरगुजा के समीप कचहरी, स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरकारी व निजी अस्पताल, यात्री प्रतीक्षालय के साथी कला केंद्र मौजूद है। यहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोगों का आना-जाना लगे रहता है। मंदिर निर्माण के समय से ही लोगों के लिए यह कौतूहल का केंद्र बना रहा। मंदिर निर्माण के दौरान भी काफी लोग आते-जाते इस भव्य मंदिर को देखे बिना नहीं रह पाते थे। डॉ. सीके मिश्रा ने बताया कि यहां स्थापित की गई मूर्ति इच्छापूर्ति करने की मुद्रा में है। इसे राजस्थान के जयपुर से लाया गया है, जिसे लाने में 14 दिनों का समय लगा था। कलयुग के भगवान राम भक्त श्री हनुमान के विराट स्वरूप को कौन नहीं देखना चाहता। कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन हजारों की तादाद में अपनी समस्या लेकर लोग आते हैं। ऐसे में अब श्री राम भक्त हनुमान इनकी समस्याओं का निराकरण कर पाएंगे, इस विश्वास को बल मिल रहा है। सरगुजा संभाग की जनता कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपन की दूरदर्शी सोच के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रही है। कलेक्टर अपने मुख्य दायित्व के साथ मंदिर निर्माण का अनुकरणीय कार्य करके सरगुजा की जनता के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हंै, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। धर्म के प्रति आस्था रखने वालों को यह मंदिर वर्षों तक बल प्रदान करता रहेगा।

Categorized in: