बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर में कृषि कार्य हेतु खेत में लगवाए गए ड्रीप सिस्टम को अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त करके बेशकीमती तार चोरी कर ले गए हैं। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर निवासी 19 वर्षीय मनीष सिंह पिता नहर सिंह गोंड के द्वारा अपने स्वामित्व की भूमि पर बांस का घेराव करके सिंचाई कार्य हेतु ड्रिप सिस्टम लगवाया गया था। साथ ही काफी दूर से विद्युत पोल से थ्री फेस विद्युत कनेक्शन प्राप्त किया गया था। बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा ड्रीप सिस्टम को उखाड़कर पूरी तरह से नष्ट करके तार की चोरी कर ली गई है। युवक द्वारा मामले में कुछ संदेहियों के नामजद शिकायत थाना में पुलिस से की गई है। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना शुरू कर दिया गया है।

Categorized in: