अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रितिक सोनी निवासी मायापुर की मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीएच 2296 बीते 04 नवम्बर को खरसिया नाका के पास पेट्रोल पम्प से गायब हुई थी। रितिक अपनी मोटरसायकल को खड़ा करके दोस्त के साथ कुछ काम से बलरामपुर गया था। 06 नवम्बर को वापस आया तो उसका मोटरसायकल गायब था। आस-पास तलाशी के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साड़बार पुलिया निवासी अंशु सोनवानी पिछले कुछ दिनों से एक लाल रंग की जिक्सर मोटरसायकल को नवागढ़ में स्थित अपने ससुराल में रखा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके अंशु सोनवानी 19 वर्ष, निवासी साड़बार पुलिया पारा को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया मोटरसायकल पुलिस ने बरामद कर लिया है, इसकी कीमत 01 लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक दीपक दास, चंचलेश सोनवानी, विजेंद्र पैकरा, विकास केरकेट्टा सक्रिय रहे।

Categorized in: