चौघड़ा कालोनी में धारदार तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्ता

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। सिटी कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौघड़ा में लोहे का धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर 2024 को पेट्रोलिंग के दौरान सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे कॉलोनी मनेन्दगढ निवासी राजेन्द्र महतो तलवार लेकर लोगों को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौघड़ा के पास डराकर धमकाकर भयभीत करते घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी घटना स्थल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौघड़ा पहुंची जहां पर घेराबंदी कर आरोपी को तलवार लहराते पकड़ लिया । नाम पता पूंछने पर आरोपी युवक राजेन्द्र महतो पिता स्व. रमेश महतो 38 वर्ष रेल्वे कॉलोनी मनेन्दगढ निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का तलवार जप्त किया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।

Categorized in: