अंबिकापुर। वन परिक्षेत्र मैनपाट के ग्राम टपरकेला में स्थित बांस नर्सरी में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शनिवार को आग लगा दी गई। गांव के लोगों ने पूरे दिन प्रयास करके आग पर काबू पाया, लेकिन शाम होते तक आग फिर भड़क गई। आगजनी की जानकारी देने के लिए जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा सहित ग्रामीणों ने वन विभाग की एसडीओ देवायनी कुजूर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा। ऐसे में समझा जा सकता है कि वन विभाग अपनी वन्य सम्पदा को लेकर कितना गंभीर है। समाचार लिखने तक आग बड़े क्षेत्र में फैल चुकी है। टबांस नर्सरी के साथ जंगल में भी आग फैलते जा रही है, जिससे वन सम्पदा के साथ यहां रहने वाले जीव-जंतुओं का अस्तित्व भी खतरे में है।

 

Categorized in: