अंबिकापुर। थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 29 मार्च की शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करम्हा का कुलदीप रवि उसके घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ कर रहा था। मामले में पुलिस ने धारा 331(6), 74 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आरोपी कुलदीप रवि पिता स्व. नारायण रवि 40 वर्ष को हिरासत में लिया और पूछताछ की और उसे गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक सरस्वती, प्रिया रानी, आरक्षक राहुल सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।  

Categorized in: