अंबिकापुर। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर में मुसाफिर और किरायेदारों की सघन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान न्यायालय परिसर, कला केंद्र मैदान, भट्टी रोड, शहर के चौक-चौराहे, फल ठेले, चाय-नाश्ते की दुकानें, छोटी गुमटियों और अस्थाई प्रतिष्ठानों में पुलिस टीम पहुंची, और किराये के मकानों में रह रहे लोगों के पहचान पत्रों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही ठेला संचालकों और दुकानदारों से उनके यहां काम करने वाले लोगों की जानकारी ली।

एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा हो तो तुरंत सूचना दें। सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479193599 या डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Categorized in: