दुल्‍हन की दमदार एंट्री हुई. यहां तक सब कुछ सही था. दुल्‍हन स्‍टेज पर चढ़ती है और उसके हाथ में वरमाला दी जाती है. इसके बाद दुल्‍हन जैसे ही दूल्‍हे की तरफ देखती है तो जोर-जोर से रोना शुरू कर देती है.

इसके बाद शादी के स्टेज पर दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. मामले ने तूल पकड़ा तो क‍िसी ने दुल्‍हन को बोला वरमाला डालो, बेटा वरमाला डालो. लेक‍िन दुल्‍हन ने रोना शुरू कर द‍िया. इसके बाद कुछ लड़क‍ियों ने दुल्‍हन का जबरदस्‍ती हाथ पकड़कर वरमाला डालने की कोश‍िश की. पर दुल्‍हन अपनी बात से टस से मस नहीं हुई.

यह मामला भागलपुर कहलगांव के कर रसलपुर का है. बताया जा रहा कि विनोद मंडल की बेटी किट्टू कुमारी की शादी धनौरा के रहने वाले डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह से तय हुई थी. लेकिन जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इंकार कर दिया.

इसके बाद बिना दुल्हन के दूल्हे और बाराती को वापस लौटना पड़ा. लड़की ने दूल्हे का ज्यादा उम्र और सांवला रंग बताकर शादी से इंकार कर दिया. लड़की को उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने लाख समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की ने शादी से साफ इनकार करते हुए मंडप से भागकर अपने कमरे में चली गई. और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा.

दूल्हे के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया क‍ि सब कुछ ठीक था. समध‍ियों का स्‍वागत क‍िया गया लेक‍िन स्‍टेज पर दुल्‍हन ने वरमाला डालने से इनकार कर द‍िया. उन्‍होंने कहा क‍ि हमें नहीं पता क‍ि दुल्‍हन ने ऐसा क्‍यों क‍िया इसके बारे में हमें नहीं पता है

Categorized in: