केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर जिले में एक ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ की स्थापना कर रही है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

मेडिकल सीटें एक लाख सात हजार उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शनिवार को एक क्षेत्रीय कैंसर केंद्र का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में मेडिकल सीटों की संख्या 2014 में 50 हजार थी। यह सीटें अब बढ़कर एक लाख सात हजार हो गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने एक नए स्नातक मेडिकल कॉलेज, एक नर्सिंग कॉलेज की नई इमारत, आठ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने एक सभा का संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत में कुल एक लाख 70 हजार स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र बनाए गए हैं।

Categorized in: