दरभंगा के विवि थाना क्षेत्र के कादिराबाद मोहल्ले में रविवार की दोपहर करीब एक बजे आपसी वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक राहगीर भी शामिल है। जिनकी पहचान तरुण पासवान, छोटू यादव एवं एक राहगीर के रूप में हुई है। दो का इलाज विभिन्न निजी नर्सिंग होम तथा राहगीर का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। गोलीबारी के बाद भीड़ ने एक अपराधी को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। भीड़ से बचाकर पुलिस ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

लात-घूंसे से पिटाई घायल अपराधी की पहचान उसी मोहल्ले के मो.सरवर ओला के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के चखारी-वसंत गांव का है। आरोपित को भीड़ ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा और लात-घूंसे से पुलिस के आने तक पीटती रही। ओला ने कादिराबाद में भी मकान बना रखा है। रविवार को उसी के मकान से अपराधियों ने फायरिंग की। पुलिस ने सरवर के घर में मौजूद तीन महिलाओं एवं एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने अपराधियों की चार बाइक जब्त की है।

दिनदहाड़े कई राउंड हुई फायरिंग से शाम तक अफरातफरी की स्थिति रही। वहां काफी देर तक बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। बताया जाता है कि दोपहर लगभग एक बजे मो. सरवर के घर के पास बाइक सवार करीब आधा दर्जन अपराधी मौजूद थे। उन लोगों में से किसी ने तरुण पासवान को गोली मार दी। तरुण को गोली लगने की सूचना पर वहां छोटू पहुंचा। अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। गोली छोटू के पैर में लगी। इसी दौरान वह स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गोली चला रहे एक युवक को लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। शेष अपराधी सरवर के घर में घुस गये।

स्थानीय लोग सभी अपराधियों को पकड़ना चाह रहे थे, लेकिन घर के अंदर खिड़की से अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ के कब्जे से बचाकर एक हमलावर को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग घर में छुपे अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार झा, सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्री, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, सदर, नगर, सिमरी, मब्बी, कमतौल व कोतवाली थाने की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में दंगा नियंत्रण बल के जवान वहां पहुंचे। सड़क पर जुटे स्थानीय लोगों से बात कर पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाया।

घर के अंदर से गोलीबारी बंद होने पर पुलिस घर में प्रवेश किया। घर में तीन महिलाएं एवं एक युवक मौजूद थे। अन्य अपराधी घर के पिछले हिस्से से होकर भाग गये थे। उन चारों को भीड़ से बचाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने हाथ में पिस्तौल निकालकर भीड़ से बचाते हुए चारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने सरवर के घर से सीसीटीवी का डीवीआर एवं बाहर से चार संदिग्ध बाइक जब्त की है। हिरासत में लिए गए युवक सढ़वाडा गांव का अमजद इकबाल बताया जाता है।

Categorized in: