अंबिकापुर। शहर में जीएसटी विभाग ने रामनिवास कॉलोनी में एक सप्लायर के निवास सहित अन्य लोगों के यहां छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के लिए जीएसटी की पांच सदस्यीय टीम पहुंची है, जो सभी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि अशोक अग्रवाल शिक्षा विभाग से संबंधित विभागों में अच्छी पैठ बनाकर रखे हैं और सामान की सप्लाई करते हैं। इनके ठिकाने पर पूर्व में छापामार कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी इनके निवास पर घंटों छापामार कार्रवाई बंद मकान में की गई थी। जीएसटी विभाग ने शहर के अन्य व्यवसायियों के यहां भी दबिश दी है। त्योहार के पूर्व जीएसटी की कार्रवाई से हलचल की स्थिति बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक जीएसटी विभाग की टीम दस्तावेजों के जांच में लगी है।

Categorized in: