छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता से 3 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने 6 राज्यों में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 13 करोड़ 92 लाख 65 हजार रुपए की ठगी की है। ठग शेयर मार्केट में हाई रिटर्न देने का झांसा देते थे। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
जांच में पता चला कि, छत्तीसगढ़ के अलावा तमिलनाडु, मुबंई, केरल, कोलकाता, असम में कुल 9 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारतीय स्टेट बैंक के 35 खाते, 7 फोन, 1 लैपटॉप, 3 एटीएम, 1 क्रेडिट-कार्ड और 78 लाख चेक की फोटो कॉपी जब्त किया है।

Categorized in: