केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 20 जून 2023 से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है। चयन प्रक्रिया में सबसे लिखित परीक्षा होगी। पेपर का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

योग्यता
कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अन्य राज्यों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

आयु सीमा- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान – लेवल – 3 , 21,700 – 69,100 रुपये

मेरिट लिस्ट
– लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल फिजिकल टेस्ट के लिए क्ववालिफाइंग होगी।

– लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

– लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

रिक्तियां कैटेगरी वाइज
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) – 8556
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 2140
अनुसूचित जाति- 3400
अनुसूचित जनजाति – 228
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 3842
पिछड़ा वर्ग- 2570
(56 ट्रांसजेंटर सहित)
पिछड़े वर्गों की महिला – 655
योग- 21,391

पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन

अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड – ऊंचाई, सीना और अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड –

(क) लंबाई
(1) अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर ।
(2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष के लिए – न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।
(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरूषों के लिए – न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।
(4) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर ।

(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) – सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) – सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) –
(1) अनारक्षित (सामान्य) / पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए –
बिना फुलाए – 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर – 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए –
बिना फुलाए – 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर – 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(3) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए –
बिना फुलाए – 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर – 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा)

वजन
सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना जरूरी

दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट के नियम
दूसरा चरण – ‘शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा’ – कुल100 अंकों की होगी।
(प) दौड़ – अधिकतम 50 अंक ।
सभी कोटि के पुरुषों 1 मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में,
5 मिनट से कम – 50 अंक
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक – 40 अंक
5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक – 30 अंक
5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक – 20 अंक

6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया असफल घोषित किया जायेगा ।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए – 1 किमी अधिकतम 5 मिनट में,
4 मिनट से कम – 50 अंक
4 मिनट 20 सेकण्ड तक – 40 अंक
4 मिनट 40 सेकण्ड तक – 30 अंक
4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक – 20 अंक
5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

– गोला फेंक – अधिकतम 25 अंक
सभी कोटि के पुरूषों के लिए – 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा ।

16 फीट से 17 फीट तक – 09 अंक
17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक – 13 अंक
18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक – 17 अंक
19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक – 21 अंक
20 फीट से ज्यादा – 25 अंक

16 फीट से कम फेंकने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।
सभी कोटि की की महिलाओं के लिए – 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा ।

12 फीट से 13 फीट तक – 09 अंक
13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक – 13 अंक
14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक – 17 अंक
15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक – 21 अंक
16 फीट से ज्यादा – 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

ऊंची कूद- अधिकतम 25 अंक ।
सभी कोटि के पुरुषों के लिए – न्यूनतम ऊंचाई 4 (चार) फीट
04 फीट – 13 अंक
04 फीट 4 इंच – 17 अंक
04 फीट 8 इंच – 21 अंक
05 फीट – 25 अंक
04 फीट से कम कूदने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए – – न्यूनतम ऊॅंचाई 3 (तीन) फीट
03 फीट – 13 अंक
03 फीट 4 ईन्च – 17 अंक
03 फीट 8 ईन्च – 21 अंक
04 फीट – 25 अंक

आवेदन फीस
– बिहार के मूल निवासी अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के हों- 675 रुपये
– – बिहार राज्य के मूल निवासी एससी, एसटी, सभी वर्ग /कोटि की महिला अभ्यर्थियाों एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए- 180 रुपये
– फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन हो सकेगा।

Categorized in: