मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का, मोटरसायकल व फार्चूनर जप्त, अब तक 19 गिरफ्तार  

अंबिकापुर। लाठी-डंडे से मारपीट के मामले में थाना सीतापुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही आरोपियों की संख्या 19 हो गई है। इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं फार्चूनर कार बरामद करने में पुलिस सफल हुई है।

बता दें कि एक दिसम्बर को निहाल खलखो निवासी उरांवपारा सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति को उसके घर छोडऩे जा रहा था, तभी पूर्व में हुए मामूली झगड़ा, विवाद का बदला लेने की नीयत से लाठी, डंडा, लोहा लेकर पहुंचे लोगों ने उरांव मुहल्ला टोकोपारा सीतापुर में मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 296, 351(2), 115(2), 191(1), 191(3), 190, 331(7) बीएनएस व एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2) (5) (क) का अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया और प्रकरण में अपराध की नियति अनुसार धारा 152, 61 बी.एन.एस जोडक़र अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरालाल कुजूर, छोटू खान, आशिक खान, सुहेल खान, जावेद अहमद, शाबीर हसन, अतीक खान सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा था, प्रकरण के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार थे। विवेचना दौरान विधिवत कार्रवाई करते हुए थाना सीतापुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने 03 दिसम्बर की रात को घेराबंदी करके फार्चूनर कार एवं मोटरसाइकिल से भाग रहे छह आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने मारपीट करना स्वीकार किया।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीतापुर थाना क्षेत्र के आरोपी हसरत उल्लाह खान पिता जाहिर उल्लाह खान 26 वर्ष, वाजिद खान पिता जब्बीर खान, आसिफ खान उर्फ निक्कू पिता स्व. शब्बीर खान 21 वर्ष, तीनों निवासी रायकेरा टोकोपारा, महंकू आलम पिता हनीम खालिद 21 वर्ष निवासी महामाया पारा, ज्वाला दास महान और बिट्टू पिता अंबिका दास महंत 28 वर्ष निवासी कैसरा, चंदन दास पिता नकुल दास 23 वर्ष निवासी काराबेल को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सीतापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम से थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, रमेश राजवाड़े, रमन मंडल, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा, की सक्रिय भूमिका रही।

Categorized in: