राजेंद्र ठाकुर (राजू) ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर के रामानुजगंज वन विभाग ने वन्यजीव अपराधों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हाथी के तीन दांत जबड़ा जब्त किए गए हैं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल उड़न दस्ता रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 3 अगस्त को रामानुजगंज कनहर नदी किनारे स्थित धर्मशाला में छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कमरे की तलाशी के दौरान बैग से हाथी के तीन दांत बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष थाना नवाबाजार जिला पलामू झारखंड , अजय कुमार गुप्ता पिता आदित्य नारायण गुप्ता उम्र 49 वर्ष रामानुजगंज वार्ड क्रमांक की 11, सत्येंद्र कुमार रजक पिता लखन राम उम्र 50 वर्ष रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 5 के निवासी हैं इनके पास से कुल तीन नग हाथी दांत जबड़ा जप्त किया गया है पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9,39, 48 (क)50,51,52, भारतीय जंगली हाथी अनुसूचित भाग 1, अनुसूची क्रमांक 12-B की वैधानिक कार्रवाई की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए हाथी दांत संरक्षित वन्यजीव से संबंधित हैं और इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Categorized in: