थाना मणीपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा जेल

अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 6 लाख 50 हजार रुपये ठगने के मामले में थाना मणीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: बलौदाबाजार जिले का निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 24 अप्रैल से 03 जुलाई के बीच परमेश्वर साहू पिता हरलाल प्रसाद साहू, निवासी छाछी, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार ने शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से 6 लाख 50 हजार रुपये भी ले लिए। रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती रायपुर में शून्य में अपराध कायम किया गया। अग्रिम विवेचना के लिए डायरी थाना मणीपुर अंबिकापुर भेजी गई। यहां मामले में धारा 69, 351(3) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता के कथन लेखबद्ध किया और आरोपी की पतासाजी शुरू की। थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी परमेश्वर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, और जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: